आजमगढ़: शिवपाल यादव 31 जुलाई को आयेंगे जनपद में

Youth India Times
By -
1 minute read
0
2024 लोस चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को करेंगे सम्बोधित
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने की बैठक
आजमगढ़। 2024 लोकसभा के महत्वपूर्ण चुनाव समीक्षा बैठक के लिए 31 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव आएंगे और नेहरू हॉल आजमगढ़ पर पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजन की तैयारी को लेकर विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष की बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के अध्यक्षता में की गई।
बैठक में विधायक दुर्गा प्रसाद, यादव, आलमबदी आजमी, नफीस अहमद, बेचई सरोज, पूजा सरोज, कमलाकांत राजभर, अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, डॉ राम दुलार राजभर, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, करुणाकांत मौर्य, रामाश्रय चौहान, डॉक्टर हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव, शिव सागर यादव, प्रदीप यादव, जगदीश यादव, सना परवीन, संतोष कुमार यादव, गुड्डी देवी, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रवक्ता अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार राव, सरजू यादव, विनोद यादव, इं. रामविलास राम, अखिलेश यादव, मुन्नी लाल गिरी आदि लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 5, April 2025