आजमगढ़। छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन जनपद इकाई द्वारा प्रतिनिधित्व (आरक्षण) एवं उसका संरक्षण एवं हम सबका दायित्व विषयक पर मंडल स्तरीय सेमिनार का आयोजन रविवार को नेहरू हाल के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संरक्षक पी. कन्नौजिया तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव बुद्धमित्र मुसाफिर (आईआरएस) रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार बौद्ध व संचालन जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार गौतम व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश बौद्ध ने किया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव बुद्धमित्र मुसाफिर ने कहाकि हक वंचित बहुसंख्यकों को सर्वप्रथम कोल्हापुर के नरेश छत्रपति शाहू जी ने सम्पूर्ण क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हे मानवीय हक दिलाने का प्रयास किया। बाबा साहब अम्बेडकर ने उन्ही के नक्से कदम पर चलते हुए प्रतिनिधित्व (आरक्षण) को जीवन भर संघर्ष कर संवैधानिक दर्जा दिलाया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक संजय कुमार प्रदेश संरक्षक ने आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।
सेमिनार में रूद्रप्रताप, सत्यप्रकाश आडिटर, शिवमूरत बौद्ध, जयचन्द गौतम, डा. दयानन्द, विजय कुमार, संजय कुमार, मिथिलेश, रवि, अमित, प्रमोद, अमीचन्द, सरदार, प्रकाश लाल सोनकर, मनोज, अजय प्रधान, कैलाश महाप्रधान, डा. तेजप्रकाश, दिनेश, जालंधर, हरिनाथ, अशोक गौतम, शिव कुमार, प्रियदर्शी, शम्भूनाथ, पप्पू राजा गायक, रामहरि राम सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़: मनाई गई छत्रपति शाह जी महाराज की जयन्ती
By -
Sunday, July 02, 20231 minute read
0
Tags: