आजमगढ़: किशोरी संग छेड़खानी व मारपीट का आरोपी धराया

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कप्तानगंज पुलिस ने घर में घुसकर अकेले रही किशोरी के साथ छेड़खानी तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
कप्तानगंज क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते पांच जुलाई की दोपहर उनकी किशोरवय पुत्री घर में अकेली थी। इसका लाभ उठाते हुए क्षेत्र के कौड़िया बाजार निवासी रवि वर्मा पुत्र रूदल वर्मा मौका पाकर घर में घुस गया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक उसके साथ मारपीट करते हुए जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शनिवार की सुबह उसे क्षेत्र के पासीपुर पुलिया के समीप धर दबोचा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025