आजमगढ़: प्रधान ने बीती रात पुलिस चौकी के अंदर युवक को पीटा

Youth India Times
By -
1 minute read
0
नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के दानमहुला पुलिस चौकी में गुरुवार की रात नौ बजे विवाद हो गया। प्रधान व उसके समर्थकों ने एक युवक को पीट दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी को घेर लिया। आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामप्रसाद बिंद ग्रामीणो को समझाने में लगे रहे।
दानमहुला गांव निवासी कल्पनाथ साहनी (35) ने क्षेत्र के नकटिया गांव में जमीन खरीदी है। उनकी जमीन के पास बनकटिया गांव के प्रधान विश्वनाथ मौर्य तालाब की खोदाई करा रहे हैं। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को पंचायत के लिए रात में दानमहुला पुलिस चौकी बुलाया था। दोनों पक्ष के लोग गुरुवार की रात पुलिस चौकी गए थे। कल्पानाथ साहनी ने आरोप लगाया कि प्रधान पक्ष के लोग उसके साथ जबरदस्ती समझौता कराने लगे। विरोध करने पर पुलिस चौकी के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया।
जानकारी होने पर गांव के लोग आ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। इसे बाद आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रौनापार थानाध्यक्ष रामप्रसाद बिंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे। रात 10 बजे तक ग्रामीण सड़क पर जाम लगाए थे। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025