शिवपाल के निजी सचिव को थाने में बैठाया

Youth India Times
By -
2 minute read
0

देर रात थाने पहुंचकर अंकुश को लेकर निकले शिवपाल यादव
लखनऊ। वाहन चेकिंग के दौरान गौतमपल्ली थाने की पुलिस से सपा नेता शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश शर्मा का विवाद हो गया। उनको पकड़कर थाने लेकर गई। जानकारी होते शिवपाल यादव अपने समर्थकों सहित पहुंच गये। थाने के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। उन्होंने अंकुश को छुड़ाकर साथ ले गये। आरोप है कि पुलिस कार में असलहा रखकर फंसाने की कोशिश कर रही थी।
गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा धीरेंद्र यादव टीम के साथ बृहस्पतिवार रात 9 बजे सपा कार्यालय के पास वाले चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सपा नेता शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश शर्मा अपनी आई-20 कार से निकले। पुलिस ने कार रोकने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने रफ्तार बढ़ा दी। दरोगा के मुताबिक कुछ दूरी पर बंदरियाबाग रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण कार रूक गई। पुलिस ने कार चालक अंकुश से कागजात मांगे। इस पर वहां कहासुनी होने लगी। आरोप है कि पुलिस टीम से अंकुश ने अभद्रता की। इसी बीच थाने से भी टीम पहुंच गई। अंकुश को थाने लेकर गये।
निजी सचिव को थाने में बैठाने की जानकारी होते ही शिवपाल यादव अपने घर से निकले। कुछ ही देर में वह थाने पहुंच गये। उनके पीछे सैकड़ों समर्थक व कार्यकर्ता भी पहुंच गये। बाहर समर्थक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। करीब दस मिनट बाद अंकुश को साथ लेकर शिवपाल यादव बाहर निकले। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पहुंचे। अंदर करीब 20 मिनट तक रहे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अपने आवास पर नहीं थे। वहीं बाहर करीब चार से पांच सौ की संख्या में कार्यकर्ता पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई थी। रात करीब 10.30 बजे मामला शांत हो गया। वापस जाते समय शिवपाल यादव ने कहा कि पुलिस अंकुश की कार में असलहा रखकर फंसाना चाहती है। कल पार्टी कार्यालय में पुलिस की इस हरकत के संबंध में बैठक होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025