आजमगढ़। आजमगढ़ व मऊ निकाय के विधान परिषद के सदस्य विक्रांत सिंह को उप्र विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय का सदस्य नामित किया है। विक्रांत को विवि का सदस्य बनाये जाने पर उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में खुशी व्याप्त है। उनको बधाई देने वालों का तांता हुआ है। बता दे कि एमएलसी विक्रांत सिंह विधान परिषद द्वारा दो प्रतिष्ठित समितियों के सदस्य हैं। बधाई देने वालों में ब्लाक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह, अजय सिंह महा प्रधान, अजय कुमार सिंह, सूरज सिंह, उदय शंकर चौरसिया, रवि शंकर विश्वकर्मा, जनार्दन यादव, अनुराग सिंह, राहुल सिंह, पिंटू आदि उपस्थित रहे।
आजमगढ़: एमएलसी विक्रांत सिंह बनाये गए संस्कृत विवि के सदस्य
By -
Monday, July 17, 20231 minute read
0
Tags: