आजमगढ़: दुष्कर्म के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Youth India Times
By -
1 minute read
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। बिलरियागंज एवं बरदह थाने की पुलिस ने किशोरवय लड़कियों को बहला-फुसलाकर अगवा करने तथा उनके साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बिलरियागंज क्षेत्र से बीते 12 जून को बहला-फुसलाकर अगवा की गई किशोरी की मां ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार की महिला व उसके देवर पर पुत्री को बहाने से अपने घर बुलाकर उनके यहां आए रिश्तेदार युवक के साथ पुत्री को भगा ले जाने में मदद का आरोप लगाते हुए जहानागंज क्षेत्र के रहने वाले युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी अजय कुमार निवासी ग्राम टांड़ी थाना जहानागंज को अपने क्षेत्र में स्थित नसीरपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला द्वारा किशोरवय पुत्री को एक सप्ताह पूर्व भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित युवक को पुलिस ने बुधवार की सुबह जिवली तिराहे से पकड़ा। अगवा की गई लड़की को बीते एक जुलाई को बरामद कर लिया गया था। पकड़ा गया आरोपी मुकेश पुत्र जिलेदार जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत चोरसंड गांव का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025