भाजपाइयों के दो गुटों में चली गोली, 2 घायल

Youth India Times
By -
1 minute read
0

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
अलीगढ़। अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में बुधवार को भाजपाइयों के दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में दोनों गुटों के दो लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। 
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। जांच में पता चला कि दोनों गुट पहले से ही परिचित बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों का पहले से विवाद चल रहा था। जिसके कारण दोनों के बीच बुधवार को फायरिंग हुई है।
सीओ सेकंड विशाल चौधरी ने बताया कि दोनों युवकों के पैर में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे के बाहर हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025