आजमगढ़ : विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी

Youth India Times
By -
1 minute read
0
पति रोजी रोटी के लिए लुधियाना में करता है काम
रिपोर्ट : वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव में रविवार की दोपहर मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राधिका बिंद उम्र 25 वर्ष पुत्री अमर बहादुर की शादी 3 वर्ष पूर्व सूरज निवासी फतुही से हुई थी। मानसिक बीमारी के चलते करीब 2 वर्षों से राधिका मायके में ही रह रही थी। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे उसने पुरानी मंडई में दुपट्टा से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
बताते चलें कि मई माह में दोनों पक्षों के बीच विदाई के लिए समझौता हुआ था इसके बावजूद ससुराल वालों ने विदाई नहीं कराई। मृतका का पति लुधियाना में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी दो वर्ष की एक पुत्री है। सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार दुबे फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच में जुट गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)