घर के बाहर टहल रहे विहिप नेता को बदमाशों ने मारी गोली

Youth India Times
By -
1 minute read
0
भारी मात्रा में पुलिस फोर्स किया गया तैनात
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने विश्व हिन्दू परिषद के एक पदाधिकारी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार के यह जानकारी दी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि विहिप की सहारनपुर इकाई के सहमंत्री अभिषेक पण्डित (28) शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे शत्रुघ्न कॉलोनी में अपने घर के बाहर टहल रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। उन्होंने बताया कि गोली पण्डित के दायें हाथ में लगी, उन्हें उपचार के लिये तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। टाडा ने बताया कि पंडित ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी पण्डित पर हमले हो चुके हैं, जांच में पता चला है कि स्थानीय लोगों के साथ उनका कुछ विवाद था और उसकी भी जांच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभिषेक की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025