आजमगढ़: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शीला के घर भेजा प्रतिनिधिमण्डल

Youth India Times
By -
1 minute read
0
विधायक एचएन पटेल ने पीड़ि़त परिवार को दी 21 हजार की मदद
रिपोर्ट-दिनेश पाण्डेय


आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के पांडेय का पूरा गांव में सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जिसने भूमि विवाद में मृत शीला देवी के परिजनों से मिल कर 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी और न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। शीला की भूमि विवाद को लेकर गांव के ही मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना में पति अभिमन्यु मामूली रूप से घायल हुआ था। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया तो वहीं अन्य नामजद अभियुक्तों को जेल भेजा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात किया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. एचएन पटेल ने पीड़ित परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।
प्रतिनिधिमंडल ने घटनाक्रम की जानकारी लिया। टीम पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी। नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, करूणाकांत मौर्या, शिव सागर यादव आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025