आजमगढ़: बाइक सवार युवक की बेकाबू प्राइवेट बस ने ली जान

Youth India Times
By -
1 minute read
0

बेटी के जन्मदिन पर बाजार से सामान लाने गया था मृतक
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के अंबारी-माहुल मार्ग पर यूनियन बैंक के पास रविवार बेकाबू प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक अम्बारी बाजार अपनी बेटी आकृति का जन्मदिन मनाने के लिए सामान लेने के लिए गया था। दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी सुनील (26) रविवार को बाइक से अंबारी बाजार सामान लेने आया था। सामान लेने के बाद वह बाइक से ही वापस घर लौट रहा था। अंबारी बाजार स्थित यूनियन बैंक के पास शाहगंज की तरफ से आ रहे बेकाबू प्राइवेट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आननफानन घायल को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचित कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी 2 साल पहले शादी हुई थी। मृतक की मां प्रभावती एवं पत्नी ममता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक सुनील खरसहन कला के पूर्व प्रधान प्रदीप बेनबंशी का भाई था, वह घर पर ही रहता था। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025