मऊ में कल से नई सर्किल रेट होगी लागू

Youth India Times
By -
1 minute read
0

वार्षिक पुनरीक्षण कर जिलाधिकारी ने आदेश किया जारी
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। आज जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जनपद के समस्त तहसीलों में नई सर्किल रेट लागू करने के आदेश जारी किए। इस संबंध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 18.10.2023 के द्वारा जनपद मऊ में उत्तर प्रदेश स्टांप (संपत्ति का मूल्यांकन) नियमावली 1997 (द्वितीय संशोधन) 2013 के नियम 4(1) के अंतर्गत वार्षिक पुनरीक्षण करते हुए नई मूल्यांकन सूची दिनांक 19.10.2023 से प्रभावी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में नई पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची दिनांक 19 अक्टूबर 2023 से ही प्रभावित हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ के समस्त तहसीलों के क्षेत्राधिकार में स्थित कृषि/गैर कृषि भूमि/ भूखंड भवनों/ व्यावसायिक भवनों तथा निर्माण के न्यूनतम मूल्य निर्धारण हेतु उत्तर प्रदेश स्टांप/संपत्ति का मूल्यांकन नियमावली( द्वितीय संशोधन) 2013 के अंतर्गत 19 अक्टूबर 2023 से प्रभावी होगी।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025