पूर्व सांसद के पौत्र ने खुद को मारी गोली

Youth India Times
By -
1 minute read
0
घर का इकलौता होने की वजह से मचा कोहराम

सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले में पूर्व सांसद शारदानंद दीक्षित के पौत्र ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। देशी तमंचे से कान में सटाकर गोली मारी है। घर का इकलौता होने की वजह से कोहराम मच गया। पुलिस को घरवालों ने सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस को शव के पास ही देशी असलहा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में खुदकुशी के सुबूत मिल रहे हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की आत्महत्या के पीछे सीतापुर की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। महोली कोतवाली बम्हौरा गांव निवासी जनसंघ के पूर्व सांसद स्व. शारदानंद दीक्षित के पौत्र प्रद्युम्न दीक्षित उर्फ यश दीक्षित (25) पुत्र धीरेंद्र दीक्षित बीते 10 दिनों से गुमसुम रहता था। वह सीतापुर के एक निजी अस्पताल में काम कर रही युवती से प्रेम करता था। युवती के साथ वह अक्सर देखा गया है। यह भी कहा जा रहा है कि यश ने उसके पीछे अधिक रुपए खर्च कर दिए। घरवालों के अलावा अपने दोस्तों से भी पैसे लिए। इससे वह तनाव में रहने लगा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे के आसपास उसके कमरे से फायर की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े देखा वह तड़प रहा था। अस्पताल लेकर चले लेकिन दम तोड़ दिया। यश ने 315 बोर के देशी असलहे का इस्तेमाल किया है। घटना सुनकर युवती भी गांव पहुंची। पुलिस ने उससे कुछ जानकारी ली। इस मामले में पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है। पुलिस ने माना है कि एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। यश दीक्षित से अधिक पैसे खर्च हो गए इससे वह तनाव में था। सूचना पाकर सीओ अमन सिंह, इंस्पेक्टर अमन सिंह पुलिस बल के साथ बम्हौरा गांव पहुंचे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)