आजमगढ़: अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा

Youth India Times
By -
1 minute read
0

ग्रामीणों में आक्रोश, थानाध्यक्ष ने नई प्रतिमा लगवाने का दिया आश्वासन

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में लगी अम्बेडकर प्रतिमा को बीती रात अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जब जानकारी हुई तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में नहर किनारे लगी प्रतिमा को सोमवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह क्षेत्रवासी जब टूटी हुई अंबेडकर प्रतिमा देखें तो आक्रोशित हो उठे। सूचना पर पहुंचे गंभीरपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया और तुरन्त रानी की सराय से नई प्रतिमा लाने के लिए लोगों को भेज दिया। ग्राम प्रधान लालजी सिंह ने बताया की कल गंभीरपुर बाजार का मेला था संभवतः कुछ अराजक तत्व मेला देखकर जा रहे थे वही रात्रि में प्रतिमा तोड़कर चले गए होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025