आजमगढ़: घर से भागी किशोरी ने मंदिर में युवक से रचाई शादी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी को किया बरामद, आरोपी फरार

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव से फरवरी माह में घर से गायब 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी के अपहरण में वांछित युवक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।
बतो दें कि 21 फरवरी 2023 को रात्रि में 17 वर्षीय किशोरी घर से गायब हो गई। किशोरी की मां ने क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का आरोप पंजीकृत कराया था। मामला दो संप्रदायों के बीच था इसलिए पुलिस सरगर्मी से दोनों की तलाश में जुट गई। शनिवार को भोर में मुखबिर की सूचना पर माहुल चौकी प्रभारी शिव सागर यादव ने किशोरी को माहुल पवई मार्ग पर अशरफिया कांवेंट स्कूल के पास से बरामद कर लिया। उसके साथ आरोपित युवक भी था वह पुलिस को देखकर मौके से भागने में सफल हो गया। ये कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि घर से वह सूरज के साथ भाग कर प्रयागराज पहुंच गई और वहा पर सूरज ने आर्यसमाज मंदिर में शादी कर लिया है। किशोरी ने आर्य समाज मंदिर द्वारा जारी किया गया शादी का प्रमाण पत्र भी दिखाया। किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस उसके चिकित्सकीय परीक्षण और न्यायालय में बयान कराने के लिए कागजी खाना पूर्ति में लग गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी माहुल शिवसागर यादव ने बताया कि उक्त मामले में आरोपित युवक सूरज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जल्द ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025