धूमधाम से मनाई गई वीर विरसा मुंडा की जयंती

Youth India Times
By -
0
बिरसा मुंडा एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी समाज सुधारक और देश के श्रद्धेय आदिवासी नेता थे-नूपुर अग्रवाल
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ इकाई द्वारा वीर विरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर राज पैलेस हकीकतपुरा स्थित बिरसा मुंडा की विशाल मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके महान को त्याग को याद किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेरी मंगल कामना है यह देश सदा प्रगतिशील रहे और वीर बिरसा मुंडा का आशीर्वाद देशवासियों पर बना रहे। आज देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। आज के दिन बिरसा मुंडा को देश भर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में सम्मानित किया जाता है। बिरसा मुंडा एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी समाज सुधारक और देश के श्रद्धेय आदिवासी नेता थे जिन्हे हम कृतज्ञता पूर्वक नमन करते हैं। अपने मातृभूमि को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने तथा जल जंगल जमीन व जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन् है। विरसा मुंडा के वीरता की कहानियाँ और आदर्श जीवन सदैव हम सभी को राष्ट्र एवं समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रमोद खरवार मुन्ना खरवार संजय खरवार नितिश गोंड अशोक गोंड अरविंद सिंह अजय कुमार रमेश राय अनिल श्रीवास्तव कृष्ण कांत राय राहुल उपाध्याय सुनील यादव रामप्रवेश राजभर मयंक मद्धेशिया संतोष चौहान दीपू चौरसिया अवधेश सोनकर पुनीत यादव आकाश मल्ल विनोद गुप्ता नेहा कपूर आशुतोष राय सूरज चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)