अखिलेश यादव ने बताया कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

Youth India Times
By -
1 minute read
0
जयंत की रालोद और कांग्रेस को देंगे कितने सीटें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले एमपी विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस में तकरार इंडिया गठबंधन में टूट की कगार तक पहुंच चुकी है। अखिलेश ने कांग्रेस को चेताया भी था कि जिस तरह का व्यवहार अब हो रहा है उसी तरह का लोकसभा चुनाव में होगा। उनका इशारा यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर था। अब बुधवार को अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन हुआ तो 65 नहीं तो सभी 80 सीटों पर सपा लड़ेगी। इस बयान से अखिलेश ने साफ कर दिया है कि जयंत की रालोद और कांग्रेस को सपा 15 से ज्यादा सीटें नहीं देने जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025