आजमगढ़: डिप्टी सीएम ने शान्ति शरण सहित तीन के खिलाफ दिया जांच के आदेश

Youth India Times
By -
1 minute read
0
भाजपा बूथ अध्यक्ष द्वारा दिये गये शिकायती पत्र का लिया संज्ञान

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष संतोष पुत्र दूधनाथ ने 31 अक्टूबर को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को एक शिकायती पत्र सौंप आरोप लगाया कि पीड़ित अपनी पत्नी सुनीता के साथ घर में सोया हुआ था। निर्माणाधीन मकान में अभी दरवाजा नहीं लगाया गया है। 27 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे कुछ लोग घर के अन्दर प्रवेश कर रहे थे। जब मैं और मेरी पत्नी द्वारा शोर मचाया गया तो वे सब भागने लगे। जिसमें तीन लोग शान्ति शरण, अमित और राजाराम को मैंने देख लिया। मेरे द्वारा डायल 112 पर फोन कर सूचना दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने कहा कि यहां मत सोओ। जब पीड़ित द्वारा यह बताया कि मकान हमारा है हम यहां न सोये तो कहा जाये। पीड़ित ने पुलिस ने चार से पांच दिन पेट्रोलिंग करने की भी मांग की। पीड़ित द्वारा दिये गये शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को मामले में आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिया। इस बावत जब पीड़ित से बात की गयी तो उसने बताया कि पूर्व में इन लोगों द्वारा विवाद किया गया था जिस पर इन लोगों पर मुकदमा दर्ज है। इन लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से घर में घुसने की कोशिश की गयी थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025