नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 05 दिसंबर से 20 दिसंबर तक

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अक्टूबर नवम्बर, दिसम्बर 2023 के सापेक्ष 03 किग्रा० चीनी प्रर्ति कार्ड रू0 18 प्रति किग्रा० की दर से रु0 54 में बीनी का वितरण माह दिसम्बर, 2023 में दिनांक 05 दिसम्बर 2023 से 20 दिसम्बर 2023 के मध्य निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि खाद्यान्न का वितरण अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा० गेहूं व 21 किग्रा० चावल (35 किग्रा० खाद्यान्न) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा० गेहूं व 03 किग्रा० चावल (05 किग्रा० खाद्यान्न) का निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय राशनकार्डो, हेतु त्रैमास अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर, 2023 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रु0 18/- प्रति किग्रा० की दर से रु0 54/- में वितरण किया जायेगा। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विकेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025