आजमगढ़: दो घरों से 50 हजार नगदी समेत छह लाख की चोरी

Youth India Times
By -
1 minute read
0
सुबह सामान बिखरे देख उड़े परिजनों के होश
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों से सोमवार की रात चोर 50 हजार नकदी व छह लाख के जेवर उठा ले गए। लोगों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। थनौली गांव निवासी अखिलेश सरोज के परिवार के लोग घर के चैनल में ताला बंदकर सो रहे थे। रात में चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे छह लाख के जेवर व 50 हजार नकदी उठा ले गए। परिवार के लोग सुबह उठे तो घर में सामान बिखरे देख उनके होश उड़ गए। कुछ देर बाद टूटे हुए बाक्स गांव के सीवान में मिले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर डॉग स्क्वॉयड के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। उधर, उत्तरगांव गांव निवासी सुनील कुमार भारती की मां सोमवार की रात घर के बरामदे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे चोर उसके गले की चेन व पैर से पायल खोल ले गए। आभास होने पर उसने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग भी जग गए। लोगों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। पीड़ित सुनील कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025