मप्र के नए सीएम मोहन यादव को लेकर शिवपाल ने दिया बड़ा बयान

Youth India Times
By -
2 minute read
0
बोले- वह एमपी संभालें और हम यूपी.....
लखनऊ। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को औरैया पहुंचे। यहां उन्होंने निर्मित हुए एक प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए हुए इंडिया गठबंधन और मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन 2024 के लिए ही बना है। गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और भारतीय जनता पार्टी को हराएगा। पीडीए रणनीति भी है। उन्होंने मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि वह एमपी संभाले और हम लोग यूपी संभाल लेंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि इसमें सभी वर्ग के लोग आते हैं। जिसमें लोकसभा चुनाव में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि वहां पर सरकार बन गई है वह वहां पर अच्छे से चलाएं और यहां हम लोग यूपी को देख लेंगे। शिवपाल यादव ने बीजेपी पर एक बार फिर आरोप लगते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था तो है ही नहीं, बस अपराध बढ़ रहे हैं। साथ ही घटनाओं के साथ साथ भ्रष्टाचार भी बहुत बढ़ गया है। यहां तक कि मंहगाई से जनता परेशान है। एक सवाल के जबाव में बताया कि 2024 में सपा यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पर उन्होंने कहा कि यह तो गठबंधन तय करेगा कि कौन सी पार्टी कहां पर लड़ेगी। समय पर यह सारी चीजें सामने आ जाएंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने तीन राज्यों में आए नतीजों को लेकर कहा था कि यह परिणाम आम जनता का जनादेश है। इसे सभी विपक्षी पार्टियों को सबक के साथ स्वीकार करना चाहिए। चुनाव परिणाम की समीक्षा करते हुए हम पार्टी व संगठन को मजबूत करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025