प्रेमिका संग फ्लैट पर रंगरेलिया मना रहे थे पूर्व ब्लॉक प्रमुख

Youth India Times
By -
2 minute read
0
पहुंच गई पत्नी...और फिर जो हुआ
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपनी प्रेमिका के साथ फ्लैट पर रंगरेलिया मना रहे थे। मैनपुरी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख ताजगंज क्षेत्र के एक फ्लैट में प्रेमिका संग रुके हुए थे। इस बात की भनक पत्नी को भी लग गई। बुधवार को वह फ्लैट के बाहर पहुंच गई। हंगामा कर दिया। पत्नी को फ्लैट के बाहर देख पति ने दरवाजा नहीं खोला। प्रेमिका के साथ अंदर ही बंद हो गया। पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, गेट खुलवाने में नाकाम रही। बाद में पत्नी गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गई। उसका कहना था कि जब पति गेट नहीं खोलेगा, वो वापस नहीं जाएगी।
विवाहिता घिरोर, मैनपुरी की रहने वाली है। उनकी शादी वर्ष 2018 में जिले के ही कोतवाली क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। पति के कई स्कूल और शीतगृह हैं। आरोप है कि पति कभी व्यापार तो कभी दवा लेने जाने की कहकर आगरा आते थे। रुककर भी जाते थे। कई महीने से पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करने लगा। तीन महीने पहले उन्हें पता चला कि पति के मथुरा की युवती से प्रेम संबंध हैं। उसे ताजगंज क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रोक रखा है। इस बारे में पत्नी ने पता कर लिया।
मंगलवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख आगरा आए थे। बुधवार को विवाहिता भी आ गई। पिता के साथ फ्लैट पर आई। पार्किंग में पति की दो कार खड़ी थीं। उसे यह भी पता चल गया पति प्रेमिका के साथ फ्लैट में मौजूद है। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। पत्नी की आवाज सुनकर पति ने गेट नहीं खोला। इस पर महिला ने पुलिस को बुला लिया। मगर, पूर्व ब्लाक बाहर नहीं आए। इस पर पुलिस भी लौट गई। पीड़िता का कहना था कि शादी में एक करोड़ से अधिक खर्च हुए थे। सब कुछ सही चल रहा था। मगर, पति उसे धोखा दे रहा था। अब पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है। उनका कहना था कि जब तक पति जवाब नहीं देता है, वो जाएगी नहीं। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर ली जाएगी। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025