आजमगढ़: जिला मजिस्ट्रेट ने तीन अपराधियों को किया जिला बदर

Youth India Times
By -
1 minute read
0
गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत की गई कार्रवाई
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध, व आपराधिक कृत्यों में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा 03 अपराधियों को 08 दिसम्बर से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना बलरियागंज से 02 व थाना गम्भीरपुर से 01 अपराधी जिलाबदर हुए है। जिलाबदर हुए 03 अपराधियों का विवरण निम्नवत है, 1. जावेद पुत्र स्व0 मुमताज, सा0 मुहम्मदपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ। (आपराधिक), 2. रफीक पुत्र फारुख, सा0 छीही, थाना बिलरियागंज, आजमगढ। (गोवध), 3. मुन्ना पुत्र रामू खां , सा0 करमैनी, थाना बिलरियागंज, आजमगढ। (आपराधिक)।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025