प्रभारी मंत्री ने घायल व्यक्तियों का जाना हाल,जल्द ठीक होने की दी शुभकामना

Youth India Times
By -
1 minute read
0

घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपए का दिया चेक
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। आज मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश अनिल राजभर द्वारा घोसी में दीवार गिरने से हुए हादसे के दौरान घायल व्यक्तियों ,जो प्रकाश नर्सिंग होम एवं जिला अस्पताल में भर्ती है,उनसे मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायल व्यक्तियों से उनकी स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं उनको जल्द से जल्द ठीक होने की शुभकामना दी। मंत्री ने घायल व्यक्तियों को मौके पर ही उनके परिजनों को 50-50 हजार रुपए का चेक भी दिया एवं उन्होंने कहा कि घायल व्यक्तियों का इलाज सरकारी एवं प्राइवेट हॉस्पिटलों में निशुल्क किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए की घायल व्यक्तियों का इलाज ठीक ढंग से करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 12, April 2025