यूपी के 75 जिलों की हकीकत जानेंगे आईएएस अफसर

Youth India Times
By -
2 minute read
0
आजमगढ़ के लिए इस आईएएस को दी गई जिम्मेदारी
15 बिन्दुओं पर सरकार को सौपेंगे रिपोर्ट
लखनऊ। यूपी सरकार ने जिलों में शेष बचे निराश्रित गोवंश को संरक्षित कराने और आश्रय स्थलों की व्यवस्था देखने के लिए 75 आईएएस अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया है। ये अधिकारी गुरुवार से 13 जनवरी तक जिलों में रहेंगे और पता लाएंगे कि सड़कों व खेतों में आवारा पशुओं के घूमने की क्या स्थिति है। नोडल अधिकारियों को 15 बिंदुओं पर रिपोर्ट शासन को देनी होगी। इसमें गौशालाओं में पानी, चारा-भूसा, आहार, ठंड से बचाव की व्यवस्था और इलाज की क्या व्यवस्था है। आश्रय स्थलों में रखे गए केयरटेकरों की स्थिति, आवंटित बजट के खर्च, गोआश्रय पोर्टल व ऐप के प्रयोग और उसके समुचित संचालन की व्यवस्था देखकर रिपोर्ट देंगे। नोडल अधिकारी इसके साथ बीती एक नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक निराश्रित गोवंश को संरक्षित किए जाने की संख्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। इस अवधि के दौरान अस्थाई गो आश्रय स्थलों में लक्ष्य के आधार पर क्षमता का विस्तार, गौशालाओं के निरीक्षण में उनकी वास्तविक संख्या और सुपुर्द किए गए गोवंशों की संख्या का सत्यापन करेंगे। नोडल अधिकारियों में आगरा मंजू लता, मैनपुरी धनश्याम सिंह, मथुरा राजेंद्र पेंसिया, फिरोजाबाद महेंद्र प्रसाद, प्रयागराज शेष मणि पांडेय, फतेहपुर आनंद कुमार सिंह, प्रतापगढ़ राम केवल भेजे गए हैं। कौशांबी अनुराग पटेल, कानपुर नगर प्रकाश बिंदु, कानपुर देहात राजेश कुमार द्वितीय, इटावा प्रेम प्रकाश मीणा, फर्रुखाबाद के शिव सहाय अवस्थी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। कन्नौज कृष्ण कुमार गुप्ता, औरैया सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अयोध्या नीरज शुक्ला, बाराबंकी मधुसूदन हुल्गी, सुल्तानपुर अवधेश कुमार तिवारी, अंबेडकर नगर भूपेंद्र एस चौधरी, अमेठी राधेश्याम, गोरखपुर रवीश गुप्ता, देवरिया टीके शिबु, महाराजगंज डा. हीरालाल, कुशीनगर डा. चंद्रभूषण, झांसी कुणाल सिल्कु, जालौन राकेश चंद्र शर्मा और ललितपुर के राम सिंह वर्मा नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। लखनऊ में नेहा जैन, हरदोई अभिषेक सिंह द्वितीय, लखीमपुर खीरी आलोक कुमार, रायबरेली उदय भानु त्रिपाठी, सीतापुर प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, उन्नाव सुनील कुमार वर्मा, मेरठ संजय कुमार खत्री, बुलंदशहर मनोज कुमार राय, गाजियाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी, गौतमबुद्धनगर ईशा दुहन, बागपत हिमांशु गौतम, हापुड़ रमेश रंजन, बरेली देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बदायूं खेमपाल सिंह, पीलीभीत राजनीश चंद्र, शाहजहांपुर गौरव वर्मा, मुरादाबाद सुनील कुमार चौधरी, बिजनौर हरिकेश चौरसिया, रामपुर मनोज कुमार द्वितीय, अमरोहा सतीश पाल नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। संभल बृजेश कुमार, वाराणसी डा. अखिलेश कुमार मिश्रा, गाजीपुर नरेंद्र प्रसाद पांडेय, चंदौली जगदीश, जौनपुर सतय प्रकाश पटेल नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। आजमगढ़ अरुण प्रकाश, बलिया ओम प्रकाश वर्मा, मऊ अटल कुमार राय, शहारनपुर जय शंकर दुबे, मुजफ्फरनगर अरुण कुमार द्वितीय, शामली सुरेंद्र राम, मिर्जापुर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, सोनभद्र ए निदेश कुमार, भदोही राम सहाय यादव, बस्ती शेषनाथ, सिद्धार्थनगर दिव्यांशू पटेल, संत कबीरनगर रमेश चंद्र, बांदा डा. अरविंद कुमार चौरसिया, चित्रकूट राजेंद्र सिंह द्वितीय, हमीरपुर शिव प्रसाद प्रथम, महोबा उमाकांत त्रिपाठी, गोंडा गिरिजेश कुमार त्यागी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। बहराइच आनंद कुमार शुक्ला, बलरामपुर बृजराज सिंह यादव, श्रावस्ती महेंद्र वर्मा, अलीगढ़ रवि रंजन, हाथरस शत्रोहन वैश्य, कासगंज डा. कंचल शरण और एटा राजेश कुमार नोडल नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025