आजमगढ़: छत्तीसगढ़ से युवक का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम

Youth India Times
By -
1 minute read
0
जमीन सम्बन्धी विवाद में कुल्हाड़ी से मारकर की गयी थी हत्या
आजमगढ़। जीयनुपर कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी युवक की छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। वह बीटेक करने के बाद ढाबा चलता था। ढाबा खोलने के लिए भूमि खरीदी थी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी विशाल सिंह उर्फ मोनू (25) छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहकर ढाबा चलाते थे। ढाबा खोलने के लिए उन्होंने भूमि खरीदी थी। जिस पर रविवार को मिट्टी डलवा रहे थे। इस दौरान विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन रायपुर गए थे। पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर घर लौटे। मंगलवार की सुबह शव घर पहुंचा। विशाल सिंह उर्फ मोनू दो भाइयों में छोटे थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025