अखिलेश-जयंत ने लोकसभा चुनाव के लिए की गठबंधन की घोषणा

Youth India Times
By -
1 minute read
0
जानें-कितनी सीटों पर लड़ेगी रालोद
लखनऊ। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन की घोषणा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ तस्वीर डाली और कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं! इसके जवाब में जयंत ने भी एक्स पर कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है कि अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सपा ने रालोद के लिए सात लोकसभा सीटें छोड़ी हैं। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने समझौते की पुष्टि की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 12, April 2025