आजमगढ़: अन्ततः कांग्रेस से टूटा ओंकार पाण्डेय का रिश्ता

Youth India Times
By -
1 minute read
0
जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा उनकी अनुशासनहीन कार्यशैली से पार्टी की छवि हुई धूमिल
आजमगढ़। अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चा में रहे कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय का रिश्ता अन्ततः कांग्रेस से टूट ही गया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि ओंकार पाण्डेय की निष्ठा को देखते हुए जिला प्रवक्ता बनाया गया परंतु इनके द्वारा लगातार प्रवक्ता पद की गंभीरता को भंग किया गया। इससे पूर्व में भी श्री पाण्डेय द्वारा कई बार त्यागपत्र दिया चुका है एवम् इनके द्वारा स्वयं ही वापस ले लिया गया। उनके द्वारा पुनः त्यागपत्र देना अनर्गल पार्टी कार्यकर्ताओं एवम् पदाधिकारियों पर आरोप प्रत्यारोप लगाना पार्टी की छवि को धूमिल करना माना जायेगा। जो अनुशासनहीनता की भी श्रेणी में आता है। पार्टी द्वारा उनका त्याग पत्र मंजूर कर लिया गया है। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि उनके द्वारा किसी प्रकार का बयान अथवा विचार व्यक्तिगत होगा पार्टी का नहीं माना जायेगा।
इस बीच ओंकार पाण्डेय ने अपने जारी बयान में कहा कि मैंने त्याग पत्र दे दिया है लेकिन जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह को मेरा इस्तीफा स्वीकार करने का अधिकार नहीं है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025