आजमगढ़: छीन कर रहेंगे पुरानी पेंशन-सुरेन्द्र प्रताप

Youth India Times
By -
2 minute read
0
पुरानी पेंशन को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली के मांग को लेकर पूरे प्रदेश के मण्डल मुख्यालयों पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मण्डल आजमगढ़ के बैनर तले दिनांक 08 जनवरी को समय 9 बजे सुबह से सायं 5 बजे तक एक दिवसीय भूख हड़ताल मण्डल मुख्यालय स्थित रिक्शा स्टैण्ड आजमगढ़ निकट कलेक्ट्रेट कचहरी पर सम्पन्न हुआ। जिसमें आल इण्डिया रेलवे मेन्स यूनियन एवं केन्द्रिय कर्मचारियों के साथ प्रदेश के कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों ने अपनी सहभागिता किया।
पुरानी पेंशन बहाली को मांग को लेकर माह फरवरी 2024 में रेलवे फेडरेशन एवं केन्द्रीय कर्मचारियों के साथ प्रदेश कर्मचारी एवं शिक्षक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ०प्र० के नेतृत्व में अनिश्चित हड़ताल किसी भी समय करने हेतु आवाहन किया गया। भूख हड़ताल के सभा को संचालन जिलामंत्री अजीत यादव संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद एवं शिक्षक संघ से देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया गया जिसमें आवाज दो, हम एक है, पुरानी पेंशन लेकर रहेगें का आवाहन किया गया। मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिकार पाना है तो लड़ना ही पड़ेगा, पाना है मंजिल को चलना भी पड़ेगा। जनपद अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी परिषद दुर्गा प्रसाद राय ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारी एवं शिक्षकों को मूलभूत अधिकार है जिसे सरकार को देना ही पड़ेगा।
उ०प्र० शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने धरना की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम आंदोलन को अनवरत् जारी रखते हुए पुरानी पेंशन छीन कर रहेंगे। भूख हड़ताल में उपस्थित आल इण्डिया रेलवे मेन्स यूनियन के शाखा अध्यक्ष देवेन्द्र यादव एवं सचिव श्रवण कुमार, आयकर इम्प्लाइज यूनियन के सचिव प्रिन्स कुमार, शिक्षक संघ से केदारनाथ यादव, मंजूलता राय, जितेन्द्र राय, वकील मौर्या, सुनीता सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नित्य प्रकाश यादव, अवधराज सिंह, रामविलास भारती, बन्दना सिंह, अखिलेश तिवारी, अजय सिंह, रामाश्रय यादव, विवेकानन्द गुप्त रामअशीष यादव, रमाशंकर शर्मा, अरविन्द कुमार सिंह, राहुल यादव, हरेकृष्ण यादव, मनोज यादव, कामेश्वर सिंह, राजकुमार, अनिल यादव, विवेक भारती, राजबहादुर सिंह, प्रतीक राय, अमीन संघ के मण्डल अध्यक्ष देवमणि पाण्डेय, जिलाध्यक्ष दीनदयाल बौद्ध, जिलामंत्री सुशील श्रीवास्तव, सफाईकर्मी संघ से मंत्री ओमकार, अध्यक्ष सी०पी० यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ से अध्यक्ष आशीष सिंह एवं मंत्री अनिल, ग्राम विकास अधिकारी संघ से सतीश सिंह, मात्र शिशु महिला कल्याण से वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता सिंह, डिप्लोमा इंजी० महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, डिप्लोमा इंजी० संघ के मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह यादव, महामंत्री संजय कुमार यादव, रामअवतार यादव, रिजवान अहमद एवं डी०आर०डी०ए० से अशोक श्रीवास्तव के साथ आई०टी०आई०, ट्रेजरी, आर०टी०ओ० एवं अन्य विभिन्न संगठनों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी द्वारा भूख हड़ताल किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025