आजमगढ़: यह सदी का सबसे बड़ा उत्सव है-सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

Youth India Times
By -
1 minute read
0
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर सुंदरकाण्ड पाठ व भंडारे का हुआ आयोजन
आजमगढ़। प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा अपने जमाल बाजबहादुर सिधारी स्थित आवास पर ब्राह्मण द्वारा विधि विधान के साथ सुंदरकाण्ड पाठ व भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सदी का सबसे बड़ा उत्सव है। हम सबको इससे प्रेरित होकर इस उत्सव को हर्ष उल्लास के साथ मानना चाहिए। आज पूरे देश में इस उत्सव को दिवाली को तरह से मनाया जा रहा है। जैसे प्रभु श्री राम जब 14 वर्ष का बनवास के पश्चात जब वापस अयोध्या आगमन हुआ था ठीक उसी प्रकार आज उत्सव को पूरे प्रदेश और देश में मनाया जा रहा है। इसलिए आज इस शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया है।
इस भव्य आयोजन में मोहल्ले वासियों के साथ साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर संजय सिंह,अनिल सिंह, विद्याधार श्रीवास्तव,रजनीश श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेकर सिन्हा,बबलू चौहान,योगेंद्र यादव,सुरेश सरोज,अमन श्रीवास्तव,रामनयन यादव,केशव सिंह,राज सिंह,समर सिंह,राहुल श्रीवास्तव,आशुतोष उपाध्याय,सौरभ सरोज,विपिन सिंह,अयान उपाध्याय,हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025