आजमगढ़: संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया उपवास

Youth India Times
By -
1 minute read
0
सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे-रविन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष
आजमगढ़। आज शुक्रवार को मेहता पार्क में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आजमगढ़ द्वारा उपवास किया गया।
प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की शक्ति की कामना करेगें। इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी। गौरतलब हैं कि पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रही हैं पहले कार्यकर्ता 30 लाख घरों तक घर घर पर्चा बाँट कर लोगों को संजय सिंह की गिरफ़्तारी का सच बताने का कार्य कर रहे है।
जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया की हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे और एक दिन सरकार को इस जुल्म के आगे सर झुकाना ही होगा. उन्होंने कहा की वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया हैं और उसे हराकर जनता इस सरकार को बदलेगी। आज के कार्यक्रम में भारत यादव, महेंद्र सिंह, नंदलाल यादव, सुधीर यादव, संतोष, राजेश सिंह, राजेश यादव, अनु राय, उमेश यादव, सतीश यादव, एडवोकेट एमपी यादव, रामरूप यादव, अनिल यादव,संजय यादव, इसरार अहमद आदि साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025