शादी में दूल्हे की एक जिद पर ऐसी बिगड़ी बात कि दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Youth India Times
By -
1 minute read
0
वर पक्ष को चुकाने पड़े 5 लाख
सोनभद्र। विवाह मंडप में सिंदूरदान के समय दहेज में बाइक मांगना दूल्हे को भारी पड़ गया। दुल्हन ने लालची दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। घंटों पंचायत के बाद बरात बिन शादी के ही लौट गई। दूल्हा पक्ष को शादी में हुए खर्च के रूप में पांच लाख रुपये भी चुकाने पड़े। मामला सोनभद्र की सीमा से सटे गढ़वा जिले (झारखंड) के एक गांव का है। विंढमगंज से सटे गढ़वा जिले के सगमा ब्लॉक अंतर्गत मकरी गांव से बुधवार की शाम बरात 18 किमी दूर भवनाथपुर क्षेत्र में गई थी। बैंड-बाजे पर नाचते-झूमते बराती लड़की के दरवाजे पर पहुंचे। परंपरागत ढंग से द्वारपूजा और जयमाल की रस्में पूरी हुईं। शादी के लिए मंडप में जब सिंदूरदान की बारी आई तो अचानक दुल्हा दहेज में गाड़ी की मांग करने लगा। पहले उसने कार की मांग रखी, फिर समझाने पर बाइक की जिद करने लगा। दुल्हे की इस हरकत से लड़की वाले हैरान रह गए। बड़े-बुजुर्गों ने उसे मनाने का काफी प्रयास किया, मगर वह बाइक मिलने के बाद ही मांग में सिंदूर डालने पर अड़ गया। मामला बिगड़ने पर दुल्हन ने भी लालची दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया और मंडप से उठकर चली गई। दोनों पक्षों के वरिष्ठों ने मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में लड़की वालों ने दूल्हा और बरातियों को रोक लिया। शादी के आयोजन में हुए खर्च की मांग करने लगे। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत के बाद लड़के वालों ने शादी में हुए खर्च 5 लाख 13000 रुपये अदा किए, तब उन्हें छोड़ा गया। बरात बिन दुल्हन के ही लौट गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025