आजमगढ़: सब्जी लदा आटो पलटा, चालक की मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0
सामने से आ रही मोटर सायकिल को बचाने में हुआ हादसा, दो अन्य घायल
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अम्बारी मार्ग पर आज सुबह एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आटो चालक की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दो अन्य घायल हो गये। घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अरसद उम्र 55 वर्ष पुत्र शेख मोहम्मद निवासी ग्राम नौहरा गोलवा थाना दीदारगंज आटो चालक है। वह प्रतिदिन की भांति अम्बारी बाजार से व्यवसायियों की खरीदी गई सब्जी को लेकर नोनारी बाजार पहंुचाने जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही मोटर सायकिल को बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। मोटर सायकिल चालक और उस पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फुलेश स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहंुच कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि मृतक के दो पुत्र अबूजर 27 वर्ष, अबूजैद 25 वर्ष तथा 6 पुत्रियों में पांच की शादी हो चुकी है। पूरे परिवार की जीविका मृतक अरसद ऑटो चलाकर ही चलाता था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025