आजमगढ़: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो का टायर फटा, 7 घायल

Youth India Times
By -
1 minute read
0
मुंडन संस्कार के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा


आजमगढ़। गंभीरपुर थाना के कटघर गोमाडीह के पास वृहस्पतिवार की देर शाम विंध्याचल से मुंडन कर घर लौट रही बोलेरो का टायर फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर चली गई और पिकअप व कार से टकरा गई। जिससे बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। गोरखपुर के गोला बाजार निवासी एक परिवार वृहस्पतिवार की सुबह विंध्याचल धाम बच्चे का मुंडन करने गया था। मुंडन के बाद सभी बोलेरो से वापस लौट रहे थे। बोलेरो गंभीरपुर थाना के कटघर गोमाडीह के पास पहुच था कि टायर फट जाने से बोलेरो अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार कर दूसरी लें में चल गया और पिकअप व कार से उसकी टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर जुट गई। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। घायलों में सुमन नायक 35, रोहित 30, अदिति नायक 8, मनीषा नायक 27, सुभावती 59, राहुल 25, विकास 28 निवासी गोला बाजार व वाराणसी निवासी किशोर 50 शामिल है। कुछ को निजी व अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 5, April 2025