माता-जीवन की सेवा जीवन की सर्वाेत्तम उपलब्धि

Youth India Times
By -
1 minute read
0
शारदा नारायण फ्यूचर फाउंडेशन में मना मातृ-पितृ वंदन दिवस
मऊः व्यक्ति को जन्म देने और पालन-पोषण करने के साथ ही संतान के विकास के लिए माता-पिता अपने जीवन का सर्वस्व अर्पित कर देते हैं। घर-परिवार और समाज में योग्य व्यक्तित्व के निर्माण में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पूर्व एडीएम अरुण सिंह ने यह उदगार शनिवार को भुजौटी स्थित शारदा नारायण फ्यूचर फाउंडेशन में मातृ-पितृ वंदन दिवस में व्यक्त किया। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता का स्थान ईश्वर से भी बड़ा है। इनकी सेवा ही जीवन की सर्वाेत्तम उपलब्धि है। आधुनिक होती भारतीय संस्कृति में माता-पिता को उपेक्षा का दंश सहना पड़ता है। अपने घर-परिवार, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए माता-पिता को सर्वाेपरि स्थान देना होगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष सुजीत सिंह, जगत नारायण सिंह, शारदा सिंह, सुष्मिता सिंह, एडवोकेट सुनील सिंह, सरोज सिंह ने अपना उदगार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025