आजमगढ़: क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर नगर में किया जन संपर्क

Youth India Times
By -
1 minute read
0
10 मार्च को पीएम जिले को देंगे विश्वविद्यालय और हवाई अड्डा जैसी बड़ी सौगात


आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने आजमगढ़ में 10 मार्च को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए आजमगढ़ नगर के गणेश मंदिर से तकिया तक भ्रमण कर व्यापारियों और आम जन मानस से संपर्क कर रैली में आने का आग्रह कर निमंत्रण दिया। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि 10 मार्च को मदूरी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने जा रही है। जिसमे नरेंद्र मोदी आजमगढ़ जिले को विश्वविद्यालय और हवाई अड्डा जैसी बड़ी सौगात देंगे। आज मैं आजमगढ़ नगर में भ्रमण करके यहां के सम्मानित जनता और व्यापारियों से संपर्क कर उनको रैली में आने के निमंत्रण दे कर आग्रह किया। नरेंद्र मोदी की रैली,रैली ही नही रैला होगा। यहां की जनता रैली में जा कर रैली को सफल बनाने का काम करेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह,जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद, भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष अवनीश चतुर्वेदी, नगर महामंत्री बबलू चौहान, सभासद संतोष चौहान, गोलू गुप्ता, मुंशी निषाद, सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025