मुख्तार अंसारी की फिर बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Youth India Times
By -
1 minute read
0


बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर बिगड़ जाने पर गुरुवार देर शाम बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। प्रशासनिक अमले के साथ एंबुलेंस से मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, बैरक में बेहोश होने के बाद मुख्तार अंसारी पसीने से लथपथ हो गया था। हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। मुख्तार को पेट में तकलीफ पर सोमवार रात रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 14 घंटे तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे मुख्तार अंसारी को मंगलवार शाम लगभग 6.15 बजे फिर से बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को भी डॉक्टर के पैनल ने उनकी जांच की थी। वहीं, मुख्तार अंसारी को स्लो प्वाइजन दिए जाने का दावा परिजन कर रहे हैं। मंगलवार को मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी, उनका बेटा उमर अंसारी और चचेरे भाई मंसूर अंसारी समेत अन्य परिजन पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने केवल अफजाल अंसारी को मिलने दिया गया था। बेचे उमर अंसारी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। जेल में जहर दिए जाने की बात कही थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025