एक्सीलेंस अकैडमी का मनाया गया वार्षिकोत्सव

Youth India Times
By -
2 minute read
0
रिपोर्ट-खैरूल्ला
गोरखपुर। गोरखपुर के विकासखंड भटहट अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बरगदही में संचालित एक्सीलेंस अकैडमी अपने आप में आला वजूद रखने वाला बन चुका है। शनिवार देर रात तक चले वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में जहां क्षेत्र के विधायक महेंद्र पाल सिंह आए वही गणमान्य नागरिक व जनता भी नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र में एक बहुत बड़े महानगर जैसा स्थापित विद्यालय देखने को मिलता है। जहां बच्चे स्वच्छ वातावरण में अच्छी शिक्षा के साथ अपना भविष्य निर्माण की योजना बनाते हैं। विद्यालय के अध्यक्ष बकरीदन साहब पूर्व में पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सेवा निर्मित के बाद उनके मन में समाज की भलाई के लिए उमड़ता जज्बा तालीम की चिराग जलाते हुए एक एक्सीलेंस अकैडमी का महान रूप धारण कर लिया। यह उनके दिल के जज्बात को बयां करता है। पूरा समय विद्यालय पर देकर उन्होंने शिक्षा का वातावरण बेहद ही मनमोहन बना दिया है। यहां फीस भी बहुत ही कम रखा गया है। गाड़ियों की संख्या ज्यादा है ,जो प्रशिक्षित परिवहन निगम से प्रमाणित गाड़ियों के साथ उनके चालक भी प्रशिक्षित और कुशल हैं। अध्यापकों और अध्यापिकाओं द्वारा शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण किया जाना विद्यालय के प्रिंसिपल मणी के एस के परिश्रम और लगन का परिणाम बताता है। वार्षिक उत्सव में जहां कई हजार लोग जलपान से लेकर भोजन किया। वही रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था भी की गई थी। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित भी किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसमें देश प्रेम से ओत-प्रोत कई तरह की झलकियां देखने को मिली। रानी लक्ष्मीबाई की प्रस्तुति करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। बेस्ट स्टूडेंट के रूप में अयान और जैनब खातून को नवाजा गया। तमाम अध्यापक अध्यापिकाओं को भी उनकी योग्यता के आधार पर प्रोत्साहित और मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष बकरीदन साहब के इस सुदूर क्षेत्र में तालीम का चिराग जलाने के लिए आने वाले तमाम आगंतुको ने उनके विद्यालय के आंगन में भूरी भूरी प्रशंसा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025