आजमगढ़ : 8 वर्षीय बालिका की झुलसने से हुई मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0
झोपड़ी में आग लगने से हुआ हादसा
घटना के समय शादी समारोह में गए थे परिजन


आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम महुला पिपरौटी निवासी राजकुमार सिंह पुत्र लच्छू के रिहायसी झोपड़ी में आज रविवार की सुबह 9 बजे के करीब अज्ञात कारण से आग लग गई। जब तक लोग आग को बुझाते तब तक झोपड़ी में मौजूद राजकुमार सिंह की 8 वर्षीय पुत्री अंशिका झुलस कर मर गयी। मृतका के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि मेरे चचेरे भाई रामहित के लड़की की शादी थी। घटना के समय परिवार के सभी लोग शादी के कार्यक्रम में गए हुए थे। मृतका चार बहन भाइयों में सबसे छोटी थी। जो कक्षा 2 में पढ़ती थी। इस घटना में घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर लेखपाल ने प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025