आजमगढ़: मार्ग दुर्घटनाओं में भट्ठा मजदूर सहित दो की मौत, एक घायल

Youth India Times
By -
1 minute read
0


आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के पुनर्जी व मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर खुझिया के पास हुए सड़क हादसों में भट्ठा मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेंद्र यादव गुरुवार को दिन में गांव के मित्र 40 वर्षीय वीरन यादव के साथ रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचीगोदाम स्थित अपने रिश्तेदार के यहां तिल्कोत्सव में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक वीरन यादव चला रहे थे। पुनर्जी गांव के पास सड़क पर के गड्ढे के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दोनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी कोल्हूखोर ले गई। हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर आपातकालीन कक्ष में तैनात डाक्टर राघवेंद्र सिंह ने सुरेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल वीरन यादव को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 6, April 2025