आजमगढ़: पत्नी के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

Youth India Times
By -
1 minute read
0
पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में मारपीट की यातना सहन करने को मजबूर हुई विवाहिता के पति ने जब उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म जैसे घृणित कार्य को अंजाम देने लगा तो पीड़िता किसी तरह दहेज लोभियों के चंगुल से निकल भागी। किसी तरह अपने मायके पहुंची पीड़िता की आपबीती सुन परिवार के लोग हतप्रभ रह गए। बीते 24 मार्च को पीड़िता ने जहानागंज थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को दिन में मिली सूचना के आधार पर ससुराल क्षेत्र में आए पति को रामपुर गांव के समीप धर दबोचा। अमानवीय कृत्यों की शिकार हुई विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सचिन सिंह निवासी ग्राम रुकुन्दीपुर थाना क्षेत्र सम्मनपुर जिला अंबेडकरनगर एवं उसके परिवार वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को दिन में पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मामले में आरोपित पति सचिन सिंह रामपुर गांव स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट के समीप मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025