आजमगढ़: पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर तेरही समारोह में पहुंच कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी श्रद्धाजंलि

Youth India Times
By -
1 minute read
0



आजमगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम राय के देवर डॉ अनिल राय शिक्षक के निधन पर आज बुधवार को तेरही में उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने शामिल होकर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता के साथ समाजवादी पार्टी के लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने में भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल, भाजपा नेता रमाकान्त मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय, मनोज राज जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष लालगंज, शिव प्रकाश उपाध्याय प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री दारा चौहान, कुलदीप नारायण सिंह खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़, आशीष सिंह, रामाश्रय राय, राजेश राय, चंद्र प्रकाश राय, ओम प्रकाश राय, आर पी राय भूमिहार समाज अध्यक्ष आजमगढ़, डॉक्टर लल्लन राय, दिग्विजय गांधी, डॉ राजेंद्र सिंह, सुधाकर भाजपा नेता मधुबन, विजय राय ऊर्फ मुन्ना गाज़ीपुर सपा-बसपा के तमाम नेता शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025