जब भाजपा प्रत्याशी को नामांकन से पहले लगानी पड़ी दौड़

Youth India Times
By -
1 minute read
0
पीछे-पीछे दौड़ते रहे समर्थक, फिर...


देवरिया। देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी को गुरुवार को नामांकन के लिए दौड़ लगानी पड़ गई। जब वह कलक्ट्रेट पहुंचे तो नामांकन का समय खत्म होने में केवल 17 मिनट ही बचा था। ऐसे में वह दौड़ते हुए कलक्ट्रेट में दाखिल हुए और अपना नामांकन दाखिल किया। देवरिया में हालांकि गुरुवार को नामांकन का तीसरा दिन था। अभी 14 मई तक नामांकन जमा करने की प्रक्रिया चलेगी। बताया जाता है कि शशांक मणि ने नामांकन से पहले शहर के सीसी रोड स्थित शुगर मिल मैदान के निकट एक मैरेज हाल में नामांकन सभा की। सभा समाप्त होने के बाद रथ पर सवार होकर नामांकन करने के लिए निकले। ज्यों-ज्यों उनका रथ नामांकन के लिए कलक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहा था। इस दौरान उनके साथ जनसमूह काफिले में शामिल हो रहा था। इसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। जब तक वह कलक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे 2.43 हो चुका था। ऐसे में अब 17 मिनट के अंदर नामांकन दाखिल कर देना था। अब उनके पास दौड़ने के अलावा कोई चारा भी नहीं था। वह दौड़े तो उनके साथ प्रस्तावकों को भी दौड़ना पड़ गया। अंदर समय पर पहुंच गए और नामांकन जमा कर दिया तो राहत की सांस ली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 6, April 2025