आजमगढ़ : दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म

Youth India Times
By -
1 minute read
0

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
रिपोर्ट : शिव शंकर


आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिव्यांग लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अतरौलिया थाने में तहरीर देते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि अपने ननिहाल में रह रही शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग 11 वर्षीय लड़की को शकील उर्फ गोरख पुत्र अब्दुल करीम पहले फुसला कर दोपहर को अपने घर लेकर चला गया। शकील ने लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर बलात्कार किया। उसके चंगुल से किसी तरह से बचकर भागकर लड़की ने अपने माता-पिता से आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उक्त शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025