आजमगढ़: प्रदेश के नं0 1 अमृत सरोवर को देख कर गदगद हुए मुख्य सचिव

Youth India Times
By -
0
ब्लाक प्रमुख सरिता अरविन्द सिंह को धन्यवाद देते हुए की सराहना

आजमगढ़। आजमगढ़ मुख्यालय से आजमगढ़-मऊ मार्ग पर स्थित सठियांव विकास खण्ड ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर में बने आदर्श अमृत सरोवर देखने दोपहर 2.40 मिनट पर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र पहुंचे। जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज व खण्ड विकास अधिकारी कविता तिवारी, ब्लाक प्रमुख पति अरविंद सिंह व ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने बुकें भेंट किया। आदर्श अमृत सरोवर देखकर हुए गदगद पूरे प्रदेश में सैकड़ों सरोवर देखा लेकिन कहीं पर भी ऐसा सुन्दर सरोवर देखने को नहीं मिला। इसकी और सुन्दरता बढ़ाने के लिए निर्देश दिया। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के पहुंचते ही उन्हें आदर्श अमृत सरोवर के गेट पर गार्ड आफ आनर की सलामी दी गई। इसके बाद उनकी नजर उतर पोखरी पर पड़ी उसको भी साफ-सफाई का निर्देश दिया। आगे बढ़कर आम का पौधा लगाया इसके बाद आदर्श अमृत सरोवर का निरीक्षण सीढ़ी से उतरकर किया और मछलियों को चारा भी खिलाए तो मछलियां पानी से उपर आई तो इसका विडियो बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज से कहा। सरोवर में पानी नापने मीटर लगाने को कहा। ताकि पानी के गहराई का अंदाजा लगाया जा सके। इसके साथ सरोवर के उत्तर तरफ छोटे-छोटे पौधे लगाने का निर्देश। दिवाल पर बनी आकृतियां व पोखरे में चलते फौवारे को देखकर खुश नजर आए और ग्राम प्रधान जयप्रकाश व ब्लाक प्रमुख सरिता अरविंद सिंह को धन्यवाद देते हुए सराहना किया। उन्होंने कहा कि इसमें जो अधिकारी कर्मचारी भी सहयोग किए हैं वह भी बधाई के पात्र हैं। अमृत सरोवर में पानी रुकने से चिड़िया, जानवर, मनुष्य सबको फायदा है। पहले पानी बहकर निकल जाता था यह पानी रुकेगा जिससे जलस्तर बढेगा। हर गांव एक अमृत सरोवर निर्माण से जल संरक्षण व प्राकृतिक का संवर्धन हो सकेगा सिंचाई का साधन मेड़ पर पेड़ लगाने की आवश्यकता है। ऐसा बताया। मां के नाम से एक पेड़ अवश्य लगाएं।अमृत सरोवर को पर्यटक स्थल बनाए जिससे यहां खाने पीने के समान बनाकर बेचने से रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करतें हुए कहा कि पूरे प्रदेश 25 हजार तालाब बनाने के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। जिसमें से 17 हजार पर काम हो रहा है। 16 हजार 909 कार्य पूरा कर लिया गया है। कहा कि तालाब गांव से खत्म हो चुके प्रधानमंत्री ने अमृत सरोवर योजना शुरुआत करके फिर से जल संरक्षण के साथ साथ प्रकृति का संवर्धन की प्रेरणा दी है। यह योजना पूरे देश में उत्तर प्रदेश नम्बर वन पर है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 36 करोड़ पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष पौधरोपण का लक्ष्य 35 करोड़ है। आजमगढ़ प्रदेश बड़े जनपदों मे गिना जाता है। यहां 590 अमृत सरोवर बनकर तैयार है। अमृत सरोवर के साथ अमृत लगाने की जरूरत है। मोहब्बतपुर अमृत सरोवर पर अमृता वाटिका लगाया जाए। इस अवसर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल यादव, खण्ड विकास अधिकारी कविता तिवारी, सीडीपीओ रामप्रवेश प्रजापति, सठियांव प्रभारी चिकित्साधिकारी अच्युतानंद राय, एपीओ निर्भय राय, एडीओ पंचायत सुनील कुमार मिश्रा, एडीओ आइएसबी राजेश सिंह, ब्लाक प्रमुख पति अरविंद सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतीश सिंह, ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव, सुधीर, धनंजय राय ,अनुज सिंह,हाजी जमाल अहमद, राजू यादव, शमुसुदीन, हरिकेश, कमलेश, सन्तोष, प्रभात सिंह आदि लोग मौजूद थे। बता दें कि मुहब्बतपुर आदर्श अमृत सरोवर व्यवस्थित रूप से सुदृढ़ होने के चलते प्रदेश में नम्बर एक स्थान पर है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)