आजमगढ़ में पंचायत सहायकों के 142 पदों पर होगी भर्ती

Youth India Times
By -
0
जानिए कब तक शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

आजमगढ़। जिले में पंचायत सहायकों के रिक्त 142 पदों पर भर्ती करने की तैयारी करीब पूरी कर ली गयी है। शीघ्र ही इसके लिए विज्ञान जारी कर दिया जाएगा। 26 जुलाई तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। वर्ष 2021 में जिले के 1811 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराये जाने के लिए पंचायत सहायकों के पदों पर भर्ती की गयी थी। भर्ती के तीन वर्ष बाद तक किन्हीं न किन्ही कारणों के चलते 142 पंचायत सहायकों द्वारा नौकरी छोड़ दिये जाने से यह पद रिक्त हो गए हैं। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद सीएम ने खाली पड़े पदों पर भर्ती करने का आदेश दे दिया है। सीएम के आदेश पर भर्ती करने की कवायद शुरू कर दी गयी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)