आजमगढ़: दहेज की खातिर विवाहिता को दिया जहर

Youth India Times
By -
0
परिजनों ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में गुरुवार को दिन में संदिग्ध परिस्थितियों एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रानी की सराय थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पिपरहा गांव निवासी यशवंत यादव ने बृहस्पतिवार को रानी की सराय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन पूजा यादव की शादी रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहां गांव में एक मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद जब वह घर गई तो उसके सास, ससुर, जेठानी, ननद समेत अन्य घर के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसकी बहन से बार-बार दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप लगाया कि जब वह दहेज देने से मना कर दिए तो उसकी बहन को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा दिया। पीड़ित ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)