संजय निषाद के सामने आक्रोशित भीड़ ने प्रधान के घर पर बोला हमला

Youth India Times
By -
0
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडियो
बवाल के बाद मौके से निकल गये कैबिनेट मंत्री

देवरिया। रुद्रपुर के विठ्ठलपुर गांव में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, विधायक श्रवण निषाद और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद के पहुंचते भी भीड़ आक्रोशित हो गई। गांव के युवक और महिलाएं हत्यारोपी ग्राम प्रधान के घर पर धावा बोल दिए। भीड़ ने प्रधान के घर की महिलाओं से बदसलूकी की। पुलिस के डंडा पटकने पर तोड़फोड़ कर रहे लोग फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए चार थाने की फोर्स और पीएसी लगा दी गई। गांव में अफरा तफरी देख मंत्री संजय निषाद लाव लश्कर के साथ खिसक लिए। शनिवार को दिन में 11 बजे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद काफिले के साथ मृतक दीपू निषाद के परिवार से मिलने पहुंचे। वह परिवार से मिलकर ढ़ांढस बंधाने के बाद मीडिया से बात करने लगे। इस दौरान करीब 50 से अधिक ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पीड़ित दीपू निषाद के घर से करीब दो सौ मीटर दूर आरोपी ग्राम प्रधान चन्द्रभान सिंह के घर हमला बोल दिया। युवक हाथ में पार्टी का झंडा लेकर तोड़फोड़ करने लगे। दरवाजे पर पहुंची पुलिस भीड़ रोकने के बजाय वीडियो बनाने लगी। बवाल की खबर सुन मीडिया से वार्ता कर रहे मंत्री संजय निषाद गांव से निकल लिए। सीओ अंशूमन श्रीवास्तव ग्राम प्रधान के दरवाजे पर पहुंच भीड़ हटाना शुरु किया। पुलिस को सख्त होता देख युवक गांव से बाइक से फरार हो गए। घटना स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी ने जायजा लिया। उन्होंने दोनों परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ किया। सीओ ने कहा कि बवाल करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)