आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की दोपहर को बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार मां की गिरने से मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उधर मौका पाते ही दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव निवासी 45 वर्षीय गीता देवी गृहणी थी, महाराष्ट्र के भिमंडी में लूम में काम करते है। सुबह गीता देवी अपने पुत्र प्रहलाद के साथ जिला अस्पताल अपने भर्ती रिश्तेदार को देखने के लिए आई थी। दोपहर को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे कि भंवरनाथ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर ने गीता देवी को मृत घोषित करते हुए प्रहलाद गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इनके तीन पुत्र और तीन पुत्रिया हैं।
आजमगढ़ : मोटर सायकिल ने मारी टक्कर, महिला की मौत
By -
Wednesday, July 31, 20241 minute read
0

Tags: